शनिवार, 18 सितंबर 2010

मैं भीष्म हूँ


मैं भीष्म हूँ
त्याग की प्रतिमूर्ति,
प्रतिज्ञा का पर्याय,

शर शैया पर पड़ा हूँ,
बाणों से बिंधा हुआ,
उस युग मे भी..
इस युग मे भी..
ये सारे शर,मेरे प्रिय के हैं,
प्रिय पुत्र अर्जुन के...


जिनका संधान सिखा था उसने,
अनवरत मेरी साधना से,
गुरु द्रोण की तपस्या से..

लेकिन कही नहीं था शामिल,
मेरे साधना में..या द्रोण की तपस्या में,
धर्म की रक्षा के लिये,
अधर्म को अपनाना
भीष्म को जितने के लिये
शिखंडी को कवच बनाना

लेकिन ये उपाय भी तो मैने ही बताया है..
धर्म की रक्षा के लिये,
इच्छा मृत्यु का वरदान गंगा से,
मैने ही तो पाया है.....

वो एक महाभारत था,
हर युग मे महाभारत होगा,
मगर,
मै भीष्म डर रहा हू आज,
सूर्य के उतरायण होने से..
मुझे मृत्यु का किंचित भय नहीं है...
मगर,
सूर्य उतरायण हुआ तो,
अब शिखंडियो की फ़ौज से कौन टकराएगा,
अगर मैने ये शारीर छोड़ दिया तो,
अर्जुन को विजय कौन दिलाएगा..
क्या इस युग मै भी
कोई गंगा से इच्छा मृत्यु का वरदान पायेगा???
मैं भीष्म हूँ...........



."आशुतोष नाथ तिवारी"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ये कृति कैसी लगी आप अपने बहुमूल्य विचार यहाँ लिखें ..